Home / उत्तर प्रदेश / अखिलेश यादव ने दरबार ख्वाजा साहब में पेश करने के लिए चादर रवाना की है।

अखिलेश यादव ने दरबार ख्वाजा साहब में पेश करने के लिए चादर रवाना की है।

Spread the love

सूफी संस्कृति के प्रतीक, महान सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का 812वां सालाना उर्स 18 जनवरी 2024 को होगा। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने दरबार ख्वाजा साहब में पेश करने के लिए चादर रवाना की है।
श्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की प्रगति और खुशहाली तथा कौमी सद्भाव की कामना के साथ चादर हजरत पीर बरकत मियां हाशमी नियाजी मदारी कौमी सदर चिश्तिया कमेटी उत्तर प्रदेश को सौपी है। वे यह चादर सालाना उसे के मौके पर पेश करेंगे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी, विधायक ओम प्रकाश सिंह एवं सर्वश्री मुबीन खां प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी अल्पसंख्यक सभा उत्तर प्रदेश, अजहर जमाल सोनू, इरफान अहमद पिंड, अनस खान, समद फारूकी, राशिद अली, फैजान अशरफ आदि मौजूद थे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *