Home / अंजुमन वजीफा ए सादात व मोमिनीन के शोअब ए मुशावरत द्वारा मुफ्तीगंज में स्टडी सेंटर खोलने के लिए मीटिंग।

अंजुमन वजीफा ए सादात व मोमिनीन के शोअब ए मुशावरत द्वारा मुफ्तीगंज में स्टडी सेंटर खोलने के लिए मीटिंग।

Spread the love

अंजुमन वजीफा ए सादात व मोमिनीन के शोअब ए मुशावरत द्वारा मुफ्तीगंज में स्टडी सेंटर खोलने के लिए मीटिंग हुई। इस मीटिंग में मुफ्तीगंज क्षेत्र के लोग और अंजुमन के सदस्य मौजूद थे।
स्टडी सेंटर के उद्घाटन का मकसद शिया गरीब जरूरतमंद बच्चों को बुनियादी तालीम मुहैया कराना है।
इस मौके पर अंजुमन वजीफे सादात व मोमेनीन के शोअब ए मुशावरत के सेक्रेटरी जनाब जमानत अली साहब ने कहा कि जगह-जगह क्षेत्र में स्टडी सेंटर खोलने का मकसद बच्चों को तालीम देना है कोविड-19 की वजह से बहुत से बच्चों की तालीम का सिलसिला रुक गया है उस सिलसिले को जारी रखने के लिए ही स्टडी सेंटर खोले जा रहे हैं।
इससे पहले अंजुमन वजीफा सादात वा मोमिनीन के शोअब ए मुशावरत द्वारा रईस मंजिल हुसैनाबाद और हरदोई रोड स्थित अब्बास बाग़ की कर्बला में सेंटर खोले जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *