Home / राष्ट्रहित सर्वोपरि है। भारत सरकार का कर्तव्य है कि वो इसकी रक्षा करे। राहुल गांधी

राष्ट्रहित सर्वोपरि है। भारत सरकार का कर्तव्य है कि वो इसकी रक्षा करे। राहुल गांधी

Spread the love

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लद्दाख में चीन के पीछे हटने और चीनी पक्ष से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल से बातचीत को लेकर कुछ सवाल उठाए हैं. मंगलवार को उन्होंने एक ट्वीट करते हुए चीनी भूमिका पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि बातचीत में दोनों देशों के बीच भारत की ओर से यथास्थिति को कायम रखने पर जोर क्यों नहीं दिया गया?
राहुल ने अपने ट्वीट में NSA अजीत डोवाल और चीनी स्टेट काउंसिलर वांग यी की बातचीत को लेकर दोनों पक्षों की ओर से जारी किए गए बयान को शेयर किया. उन्होंने लिखा ‘राष्ट्रहित सर्वोपरि है. भारत सरकार का कर्तव्य है कि वो इसकी रक्षा करे. फिर

1. यथास्थिति को लेकर दबाव क्यों नहीं डाला गया है?

2. चीन हमारे भूभाग में 20 निहत्थे जवानों की हत्या को सही कैसे ठहरा पा रहा है?
3. गलवान घाटी में हमारी क्षेत्रीय संप्रुभता का जिक्र क्यों नहीं है’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *