भाजपा युवा मोर्चा छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल

    0
    100

    कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था, कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी , पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी , कांग्रेस महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्रीमती प्रियंका गांधी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पार्क रोड लखनऊ पर महानगर कांगे्रस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान के समक्ष भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा छोड़कर श्री शिवा भारती एवं श्री अमित मिश्रा नेतृत्व में कई युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

    भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वालों में श्री शिवा भारती एवं श्री अमित मिश्रा के नेतृत्व में श्री विक्रान्त सूर्यवंशी, श्री अविनाश मिश्रा, श्री राजेश यादव आदि शामिल रहे।

    इसके अलावा आज ही युवा नेता श्री मो0 असलम, श्री राशिद अहमद एवं श्री फहद खान ने महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

    सदस्यता ग्रहण के उपरान्त महानगर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से आज युवा परेशान है। पिछले 45 वर्षों में सर्वाधिक बेरोजगारी की दर है। किसान बदहाल है और इस भीषण ठंड में सड़कों पर संघर्ष करने के लिए विवश है। भाजपा की सरकार युवाओं और किसानों की सुनने के बजाए पुलिस की लाठियां बरसाकर आवाज दबाने का काम कर रही है। उन्होने कहा कि आज इतनी बड़ी संख्या में सत्ताधारी पार्टी का साथ छोड़कर कांग्रेस की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। युवाओं का रूझान कांग्रेस की ओर बड़ी तेजी के साथ बढ़ रहा है।

    इस मौके पर प्रमुख रूप से डा0 शहजाद आलम, डाॅ0 आर0सी0 उप्रेती, श्री इस्लाम अली, सै0 शाज अहमद सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए बधाई दी है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here