भारत में कोरोना वायरस से एक और मौत, कुल 10 लोगों की गई जान।

Spread the love

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश के 32 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 560 जिलों में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। पंजाब और महाराष्ट्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 492 हो गई है। देश में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। दुनियाभर में 3,79,000 से ज्यादा मामले हो गए हैं, जबकि 16,500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

पहले दिन लोगों ने लॉकडाउन का अच्छे से पालन नहीं किया, इसलिए अब कई जगह कर्फ्यू लगाया जा रहा है। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने का आदेश है। कोरोना का सबसे ज्यादा असर इटली में हुआ है, जहां 6000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने दुनिया के सभी कोनों में ‘तत्काल वैश्विक संघर्षविराम’ का आह्वान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button