लखनऊ मोहनलालगंज के सिसेंडी कस्बे में कार व स्कूटर मे मामूली टक्कर के बाद स्कूटर सवार कार की बोनट पर चढ गया । कार सवार छात्र को लेकर 1 किलोमीटर तक लेकर चला गया। कार से गिरने के बाद कार सवार युवक को कुचल कर भाग निकला घायल युवक की देर रात मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है। फिलहाल कार का नंबर अभी पता नही चल सका है। पुलिस पड़ताल में जुटी है।
मोहनलालगंज के सिसेंडी में शनिवार की रात्रि कार व स्कूटी सवार निजी कंपनी में कार्यरत, लोकनाथ उर्फ अंशू त्रिवेदी का टक्कर के बाद विवाद हो गया। मामूली मारपीट के बाद स्कूटी सवार युवक कार के बोनट पर चढ़ गया। जिसके बाद कार सवार ने गाड़ी भगा दी। लगभग एक किलोमीटर की दूरी तक युवक कार के बोनट पर लटका रहा। जिसके बाद युवक कार से नीचे गिर पड़ा और कार सवार युवक को कुचलने के बाद भाग निकले। परिजनों ने घायल युवक को ट्रामा सेंटर ले गए जहाँ थोड़ी देर बाद युवक आशु को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सीसीटीवी में कार व उसमे सवारो की फुटेज मिली है जिसकी पहचान में जुटी है।