Home / बीबीडी चेयरमैन विराज सागर दास ने प्रदेश के सैनिक कल्याण एवं होमगार्ड मंत्री एवं भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रहे चेतन चौहान के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

बीबीडी चेयरमैन विराज सागर दास ने प्रदेश के सैनिक कल्याण एवं होमगार्ड मंत्री एवं भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रहे चेतन चौहान के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

Spread the love

लखनऊः  17 अगस्त
बीबीडी ग्रुप के चेयरमैन, चेयरमैन बैडमिन्टन एसोसिएशन उ0प्र0, उपाध्यक्ष बैडमिन्टन एसोसिएशन आफ इण्डिया एवं  भारतीय ओलम्पिक एसोसिएशन यूथ कमीशन (आई.इ.ओ.) के चेयरमैन विराज सागर दास ने प्रदेश के सैनिक कल्याण एवं होमगार्ड मंत्री एवं भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रहे चेतन चौहान के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
अपने शोक संदेश में विराज सागर दास ने कहा है कि
पूर्व क्रिकेटर व उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री चेतन चौहान के आकस्मिक  निधन से स्तब्ध हूं। वे मृदभाषी, कर्मठ एवं सक्रिय राजनेता थे।

उन्हें खेलों से गहरा लगाव था। खेल मंत्री रहते हुए शहर से लेकर गांव की युवा प्रतिभाओं को सही प्लेटफार्म उपलब्ध करा कर निखारने में उन्होंने विशेष कार्य किया। केवल यूपी ही नहीं पूरे देश ने शानदार प्लयेर व एक बहुत बड़ा नेता खो दिया है।
उन्होने अपने जीवन में सदैव जन कल्याण के लिए पूरी तत्परता से काम किया। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असमय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *