Home / बारगाह ए सानिए ज़हरा स.अ बालागंज में जनाबे ज़ैनब स.अ की शहादत के सिलसिले में मजलिस का आयोजन

बारगाह ए सानिए ज़हरा स.अ बालागंज में जनाबे ज़ैनब स.अ की शहादत के सिलसिले में मजलिस का आयोजन

Spread the love

कल 27 फरवरी शब में 8:00 बजे इमामबारगाह ए सानिए ज़हरा सलवातुल्लाह अलैहा में ब सिलसिला ए शबे शहादत जनाबे ज़ैनब स.अ एक मजलिस का इन्एकाद किया गया जिसको जनाब सैयद मोहम्मद अली तक़ती *आरजू सीबारी* ने खिताब किया।
मजलिस को ख़िताब करते हुए उन्होंने इल्म हासिल करने पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा मज़हब के नाम पर जिस तरह बच्चों को पाबंदी के साथ मजहबी तालीम दी जा रही है और दुनियावी तालीम से दूर रखा जा रहा है इससे उनकी सोच और फिक्र पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा के हमारे इमामो ने भी इल्म हासिल करने पर जोर दिया है मजहबी तालीम के साथ-साथ साइंस और टेक्नोलॉजी की तालीम भी हासिल करना जरूरी है क्योंकि हमारे इमामों ने हर शोबे में चाहे वह साइंस हो या मैथ्स हर शोबे में बहुत काम किया है और उन्हीं के कामों का सहारा लेकर दूसरी कौमें आज तरक्की कर रही हैं।
मजलिस के आखिर में उन्होंने जनाबे जेनब की जिंदगी के हालात पर रोशनी डाली और उनके मसाएब बयान किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *