Home / नए कृषि कानून से किसानों का कोई नुक़सान नहीं होगा :राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

नए कृषि कानून से किसानों का कोई नुक़सान नहीं होगा :राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

Spread the love

नई दिल्ली आज से संसद का बजट सत्र राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के बाद आरंभ हो गया।
अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति कोविंद ने नए कृषि क़ानूनों, किसानों और उनके एमएसपी से लेकर कोरोना महामारी तक पर बात की। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में मोदी सरकार के अहम फ़ैसलों की वजह से करोड़ों लोगों की जानें बचीं। उन्होंने कहा कि चुनौती कितनी ही बड़ी क्यों न हो, न हम रुकेंगे नहीं और न भारत रुकेगा। भारत के राष्ट्रपति ने कहा कि आज देश में कोविड-19 के नए संक्रमित मरीज़ों की संख्या भी तेज़ी से घट रही है और जो संक्रमण से ठीक हो चुके हैं उनकी संख्या भी बहुत अधिक है।

 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नए कृषि क़ानूनों को अच्छा बताते हुए कहा कि इन क़ानूनों के माध्यम से सरकार ने किसानों को नई सुविधाएं और नए अधिकार दिए। गणतंत्र दिवस के दिन लाल क़िले में हुई घटना क्रम को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि हमें क़ानून का पालन करना चाहिए। राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि मोदी सरकार ने 6 वर्षों में बीज से लेकर बाज़ार तक हर व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन का किया है ताकि भारतीय कृषि आधुनिक भी बने और कृषि का विस्तार भी हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *