Home / दिल्ली तीसहजारी कोर्ट में वकील और पुलिस के बीच मारपीट तथा आगज़नी

दिल्ली तीसहजारी कोर्ट में वकील और पुलिस के बीच मारपीट तथा आगज़नी

 

दिल्ली 2 नवंबर 2019 देश की राजधानी दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में वकीलों और पुलिस के बीच जबरदस्त हिंसक झड़प हुई। रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने फायरिंग की और पुलिस की फायरिंग के बाद वकील भड़क गए, उन्होंने पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। इसके अलावा वकीलों ने पुलिस के कुछ अधिकारियों की पिटाई भी कर दी है। हालात बिगड़ते देख कई थानों की पुलिस अदालत परिसर में बुला ली गई। इस घटना में एक विजय नामक एक वकील घायल हो गया उसे तुरंत पास के ही सेंट स्टीफंस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस फायरिंग की घटना से इंकार कर रही है लेकिन पुलिस की गाड़ियों को आग लगाने की बात कह रही है। घटना की शुरुआत लॉक अप के बाहर तीसरी बटालियन की पुलिस और वकीलों के बीच पार्किंग विवाद को लेकर हुई और धीरे धीरे विवाद बढ़ता गया। विवाद के बाद वकीलों ने पुलिस अफसरों से हाथापाई की और उन्हें पीट दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *