मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा की। मुख्यमंत्री जी ने आगामी त्योहारों एवं पर्वों को देखते हुए कोविड-19 के प्रति विशेष सतर्कता बरतते हुए इससे बचाव के सम्बन्ध में लोगों को निरन्तर जागरूक किए जाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दीपावली के बाद मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन करने के सम्बन्ध में सभी तैयारियां कर ली जाएं। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में कोविड-19 के सम्बन्ध में रैपिड एण्टीजन टेस्ट की सुविधा भी प्रदान की जाए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धान खरीद में किसानों को एम.एस.पी. का पूरा लाभ सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि धान खरीद केन्द्रों पर पूरी पारदर्शिता के साथ किसानों से धान क्रय किया जाए। गो-आश्रय स्थल के संरक्षित गोवंश के लिए चारे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि गो-आश्रय स्थल पर रात्रि में केयर टेकर अवश्य रहे। गो-आश्रय स्थलों में गोवंश को ठंड से बचाने के लिए सभी प्रबन्ध किए जाएं।