जहां एक तरफ पूरे साल पूरा देश कोरोना से लड़ता रहा और धीरे-धीरे जब चीजें और स्थितियां सामान्य होने लगी तो बच्चों के स्कूल भी धीमे-धीमे पाबंदियों के साथ खुलने लगे इसी कड़ी में यूनिटी कॉलेज में भी कक्षा एक से कक्षा 5 तक के बच्चों का स्कूल आज से खोला गया लेकिन एक तरफ जहां सरकार भी गाइडलाइंस का पालन करने के लिए जोर दे रही है हर तरीके के बचाव के बारे में बात कर रही है वहीं दूसरी तरफ लोकल शासन प्रशासन नगर निगम लापरवाह दिख रहे हैं ।
ऐसा ही नजारा आज यूनिटी कॉलेज के सामने दिखा जहां पर 10:30 बजे कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों की छुट्टी होती है और 10:50 पर कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों की छुट्टी होती है और ठीक छुट्टी के वक्त गेट के सामने नगर निगम की गाड़ियां कूड़ा उठाते हुए दिखाई देती है जिससे वहां पर जबरदस्त बदबू फैली रहती है वातावरण बहुत गंदा हो जाता है ऐसे में सवाल ये है कि बच्चों की सुरक्षा का क्या किया जाए इस पर ना कोई बोलने वाला है और ना ही कोई कदम उठाने वाला है पहली चीज तो यह है कि यूनिटी कॉलेज या कोई भी कॉलेज हो, बच्चों के स्कूल के सामने कूड़ा घर बनाना बिल्कुल ठीक नहीं है। आज की यह तस्वीर इस बात को बताने के लिए काफी है कि नागरिकों विशेष रूप से बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति नगर निगम और प्रशासन कितना मुस्तैद है?