Home / कांग्रेस का बीजेपी पर पलटवार,

कांग्रेस का बीजेपी पर पलटवार,

Spread the love

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी घुसपैठ और चीनी कब्जे के बारे में पूरे देश को गुमराह किया है. पार्टी का कहना है कि सत्तारूढ़ बीजेपी चीन की घुसपैठ से लड़ने की बजाय कांग्रेस से लड़ रही है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘ कांग्रेस से अत्यधिक नफरत एवं कपटपूर्ण दुश्मनी के स्वभाव के चलते भाजपा और उसके नेतृत्व का चाल, चेहरा व चरित्र दिन प्रतिदिन निंदनीय और विकृत रूप से सामने आ रहा है. दुख की बात यह है कि भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने राष्ट्रीय सुरक्षा एवं भूभागीय अखंडता के विषय से देश का ध्यान भटकाने तथा गुमराह करने के प्रतिदिन के प्रयासों में अंधे हो अपना राजनैतिक तथा वैचारिक संतुलन खो दिया. यह इसलिए किया जा रहा है ताकि कांग्रेस एवं देश के नागरिक चीनी घुसपैठ के मामले में मोदी सरकार से सवाल पूछना बंद कर दें. हमारी सीमाओं की रक्षा करने में मोदी सरकार की स्पष्ट अक्षमता एवं संपूर्ण विफलता पर पर्दा डालने एवं भ्रामक तौर से खलबली व उन्माद फैलाने के लिए भाजपा का दिग्भ्रमित नेतृत्व रोज एक नया षडयंत्र कर रहा है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *