रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता सांसद पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश आज़म खान के संसदीय क्षेत्र रामपुर सदर उनके निवास स्थान पर पहुंचे ।श्री यादव ने आज़म ख़ान की पत्नी समाजवादी पार्टी की विधायिका श्रीमती तन्ज़ीम फ़़ातिमा से मुलाक़ात की श्री यादव ने आज़म ख़ान की पत्नी को आश्वासन दिया की सपा परिवार मरते दम तक सपा वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान और उनके परिवार के साथ है।
श्रीमती तंज़ीम फ़ातिमा ने कहा कि मैं आपकी बात से सहमत हूं, और उत्तर प्रदेश 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी सरकार बनाने का वादा किया।
उधर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मुलाक़ात मीडिया में चर्चा का विषय बनी एआईएमआईएम राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद असदुद्दीन ओवैसी द्वारा आज़म ख़ान से जेल में मिलने जाने को को लेकर तो नहीं।