Home / अन्य राज्य / उड़ीसा में मुस्लिम युवती ने इतिहास रचा*

उड़ीसा में मुस्लिम युवती ने इतिहास रचा*

Spread the love

उड़ीसा विधानसभा में एक मुस्लिम युवती ने इतिहास रचा है।सोफिया फ़िरदौस आजादी के बाद उड़ीसा विधानसभा चुनाव जीतने वाली पहली मुस्लिम महिला बनी हैं।ओडिशा की बाराबती-कटक सीट से कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस ने अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया है।इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार सोफिया ने बीजेपी के प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ पूर्ण चंद्र महापात्रा को 8,001 वोटों से हराकर कड़ी शिकस्त दी है।महापात्रा कटक के वरिष्ठ और प्रसिद्ध चिकित्सक हैं।यही नहीं बाराबती -कटक विधानसभा से 52 साल बाद चुनाव जीतने वाली वह पहली महिला भी हैं।1972 में ओडिशा की पहली महिला मुख्यमंत्री नंदिनी सत्पथी ने इस सीट पर कांग्रेस से जीत दर्ज की थी। उसके बाद इस सीट पर कोई महिला नहीं जीत पाई। 32 साल की सोफिया फिरदौस पेशे से सिविल इंजीनियर हैं।साथ ही वो एक रियल एस्टेट फर्म की निदेशक भी हैं।सोफिया फिरदौस ने 2013 में कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया था।इस विधानसभा चुनाव में सोफिया को 53,197 वोट मिले। वहीं बीजेपी प्रत्याशी व प्रसिद्ध चिकित्सक महापात्रा को 45,223 मत ही प्राप्त हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *