Home / सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- किस आदेश के आधार पर और कब तक महबूबा मुफ्ती को नजरबंद रखना चाहती है केंद्र सरकार?

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- किस आदेश के आधार पर और कब तक महबूबा मुफ्ती को नजरबंद रखना चाहती है केंद्र सरकार?

Spread the love

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ती से पहले जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, फारुख अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला सहित कई नेताओं को नजरबंद कर लिया गया था। हाल ही में फारुख और उमर अब्दुल्ला को छोड़ दिया गया। लेकिन महबूबा को अभी भी नजरबंद रखा गया है। आज कोर्ट में उनकी बेटी इल्तिजा ने रिहाई के लिए याचिका दायर की।

याचिका पर सुनावाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल (SG) तुषार मेहता से पूछा कि कब तक और किस आदेश के तहत केंद्र सरकार महबूबा मुफ्ती को हिरासत में रखना चाहती है। कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल से महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा द्वारा दायर आवेदन पर एक सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *