Warning: Undefined array key "ECEQgI" in /home/podcloud/therevolutionnews.com/wp-includes/class-wp-taxonomy.php on line 1
बदमाशों ने डेढ़ साल के बच्चे को गोली मार लूटे जेवरात* – The Revolution News
Home / बदमाशों ने डेढ़ साल के बच्चे को गोली मार लूटे जेवरात*

बदमाशों ने डेढ़ साल के बच्चे को गोली मार लूटे जेवरात*

Spread the love

 

बरेली:
उत्तर प्रदेश के बरेली में लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाश को पुलिस ने भारतीय फिल्मी अंदाज में मुठभेड़ कर पकड़ लिया। जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे। मामला फतेगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी का है। जहां लूट के इरादे से देर रात घर में घुसे बदमाशों ने फायरिंग कर डेढ साल के अबोध को घायल कर दिया। वहीं गृहस्वामी को पत्नी सहित राड से पीट-पीट कर गंभीर रुप से घायल कर दो लाख रुपए के आभूषण लेकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने फरार आरोपित की तलाश शुरु कर दी है। फतेहगंज पूर्वी थाने के ग्राम शिवपुरी में पेट्रोल पंप के निकट रहने वाले सूर्य प्रताप सिंह पुत्र सुरेंद्र पाल सिंह के घर में सोमवार की रात तीन बदमाश अचानक लूट के इरादे से घुसे। घर में उपस्थित सूर्य प्रताप सिंह की पत्नी ज्योति ने बदमाशों को घर की छत पर चढ़े हुए देखा तो वह सर्तक हो गई। ज्योति ने अपने पति को जगाया और अपने डेढ़ साल के बच्चे अर्पित के साथ खुद एक कमरे में बंद हो गई। कमरे में बंद करने के बाद उन्होंने इस बात की सूचना परिजनों को दी। इस दौरान घर की दीवार पर लगे कटीले तार में एक बदमाश फस कर नीचे गिर पड़ा। जिसे ग्रामीण पकड़ने की कोशिश करने लगे। शरीर पर काफी मात्रा में तेल लगाए हुए बदमाश बराबर भागने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान पहुंची पुलिस ने भागने का प्रयास कर रहे बदमाश के पैर में गोली मारकर उसे पकड़ लिया। जिसके बाद बदमाश से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम गब्लू बताया। इस घटना में फरार बदमाश करीब दो लाख रुपए का जेवर लूट ले गए है। पुलिस ने बच्चे सहित गंभीर अवस्था में घायल पीडितों को उपचार के लिए भर्ती कराया है। जहां सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं घायल बदमाश का इलाज कराने के बाद उसे जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *