मक्का की ओर हूती ड्रोन भेजे जाने का सऊदी दावा, हूतियों ने किया खारिज नई दिल्ली |
सऊदी अरब ने दावा किया है कि उसने मक्का की ओर बढ़ रहे हूती विद्रोहियों के एक ड्रोन को पवित्र शहर के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में प्रवेश से पहले मार गिराया। सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि मक्का और अन्य पवित्र स्थलों की सुरक्षा उसकी “रेड लाइन” है।
रिपोर्टों के मुताबिक, घटना के बाद मक्का और आसपास के इलाकों में हवाई सुरक्षा अलर्ट भी जारी किया गया। सऊदी अधिकारियों ने कथित हमले की कड़ी निंदा की है।
वहीं, हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे “सरासर झूठ” बताया है। हूती पक्ष का कहना है कि वे सैन्य ठिकानों और तेल प्रतिष्ठानों को निशाना बनाते हैं,
