Home / उत्तर प्रदेश / सपा संभल कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित

सपा संभल कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित

Spread the love

दिनांकः03.06.2025
संभल जनपद के गुन्नौर विधानसभा में समाजवादी सद्भावना संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री व बदायूं से पूर्व सांसद सलीम शेरवानी थे। उन्होंने कहा कि पीडीए समाज के बल पर ही समाजवादी की सरकार बनेगी। बढ़ती साम्प्रदायिकता को देश के लिए खतरा बताया। समाजवादी पार्टी की विचारधारा ही प्रदेश व देश मे सुख, शांति और समृद्धि ला सकती है।
बदायूं सांसद श्री आदित्य यादव ने लोकसभा चुनाव में जिताने पर विशेषकर विधानसभा गिन्नौर के लोगो का आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं से एक जुट होकर 2027 में यूपी में सरकार बनाने की अपील की। असगर अली अंसारी जिलाध्यक्ष सम्भल ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ जिताने, वोट बनवाने व कोई वोट कटने न पाए इस पर विशेष ध्यान देने को कहा है।
मुख्य अतिथि श्री सलीम शेरवानी पूर्व सांसद-पूर्वमंत्री ने चारों विधानसभा गिन्नौर, चंदौसी, सम्भल व असमोली की पीडीए समीक्षा की। कार्यक्रम में विधायक रामखिलाड़ी यादव, गुड्डू यादव पूर्व विधायक, राजेश यादव कौरव विधायक, राष्ट्रीय सचिव योगेंद्र तोमर, आबिद राजा, प्रदीप यादव गुड्डू, अमित यादव ने भी विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *