Warning: Undefined array key "LyqUaF" in /home/podcloud/therevolutionnews.com/wp-content/plugins/url-shortify/libs/fs/includes/class-fs-garbage-collector.php on line 1
भारत के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने पर भारतीय सेना को हमारा सलाम -धर्मगुरु मौलान यासूब अब्बास। - The Revolution News
Home / राष्ट्रीय / भारत के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने पर भारतीय सेना को हमारा सलाम -धर्मगुरु मौलान यासूब अब्बास।

भारत के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने पर भारतीय सेना को हमारा सलाम -धर्मगुरु मौलान यासूब अब्बास।

Spread the love

लखनऊ। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादियों के 9 ठिकानो पर ऑपरेशन सिंदूर एयर स्ट्राइक किए जाने पर शिया मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने खुशी का इज़हार करते हुए कहा की हम इस कामयाब ऑपरेशन के लिए हुकूमते हदुस्तान, देश के प्राधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी और हमारी जांबाज़ भारतीय सेना को दिली मुबारकबाद के साथ-साथ सैल्यूट करते हैं कि उन्होंने भारत के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया।

मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि 7 मई 2025 की रात हमारी जांबाज़ भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान में आतंकवादियों के उन ठिकानों को तबाह किया है जहां से लोगों को आतंकवाद की शिक्षा दी जाती है ये आतंकवाद और उनके आक़ाओं के ख़िलाफ़ अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही है।

मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि इस हमले में कई आतंकवादियों के मरने की सूचना मिली है जो हमारे देश में शहीद हुए बेगुनाह लोगों और उनके परिजनों के लिए इंसाफ की उम्मीद है। मौलाना ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा कई बार आतंकवादी हमले कर भारत को निशाना बनाया गया है जिसमें सैकड़ों बेगुनाह लोगों ने अपनी जाने गंवाई है पाकिस्तान हिन्दुस्तान की ख़ामोशी को उसकी कमज़ोरी समझने की भूल कर रहा था इस बड़े हमले ने पाकिस्तान की हर गलतफहमी को दूर कर दिया है भारतीय सेना आगे भी हर मुक़ाबले के लिए तैयार है देश के दुश्मनों मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *