Home / मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ताज़िया ख़रीद-फ़रोख़्त की अनुमति देने की अपील:डॉ अनूप

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ताज़िया ख़रीद-फ़रोख़्त की अनुमति देने की अपील:डॉ अनूप

Spread the love

आज दिनांक 19 आठ 2020 राजा झाउलाल सद्भावना मिशन के संस्थापक डॉ अनूप ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि कुछ समाचार पत्रों के माध्यम से मुझे मालूम हुआ कि आने वाले मोहर्रम के सिलसिले मे कोविड-19 महामारी को देखते हुए जारी नई गाइडलाइंस के तहत ताजिये.का खरीद फरोख्त पुलिस द्वारा नहीं करने दिया जा रहा है ।डॉ.अनूप ने समाचार पत्र के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन से अपील करी है ,कि मोहम्मद साहब के नाती इमाम हुसैन जिनको कर्बला में आतंकवादी यजीद द्वारा 3 दिन का भूखा प्यासा कत्ल कर दिया गया था ,।जिनके सिद्धांतों को ताजा रखने के लिए शिया सुन्नी व कुछ हिंदू वासियों द्वारा भी अपने घरों में ताजियादारी की जाती है । जिसमें अपने घरों में इमाम हुसैन से प्रेम रखने वाले लोग घर में उनके रौजे की शबी( ताजिया) अपने घर में रखते हैं ।नई गाइडलाइन से ताजियों की खरीद-फरोख्त में दिक्कत आ रही है।अतः मुख्यमंत्री जी से निवेदन है कि जिस तरीके से अन्य त्योहारों पर उन त्योहारों से संबंधित सामान को बेचने की अनुमति दी गई है ,उसी तरीके से सोशल डिसटेंसिग के नियमों के अंतर्गत ताजिए को भी बेचने की अनुमति दी जाए ताकि अजादारी की प्राचीन परंपरा के निर्वहन के साथ ताजिया बनाने के काम में लगे तमाम गरीब लोगों का भी भला हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *