मर्यादा पुरषोत्तम श्री राम जी के अनन्य भक्त महावीर हनुमान जी के जन्मदिवस के पावन पर्व पर लखनऊ में कुछ करिए संस्था के तत्वावधान में उद्यान निदेशालय प्रेक्षागृह में सुन्दर कांड की संगीतमई प्रस्तुति के साथ संस्था के सदस्यों एवं गन्यमान्य लोगों की उपस्थिति में मुख्य अतिथि भारतीय रेल विभाग के पूर्व चेयरमैन एवं सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री रमेश चन्द्र रतन, एवं पूर्व महापौर संयुक्ता भटिया जी ने डा० अनूप अर्पण की पुस्तक श्री राम चरित मानस : ए गाइड टू मेनेजमेंट एंड लीडरशिप का विमोचन किया । एशिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में दर्ज पुस्तक श्री रामचरितमानस : ए गाइड टू मैनेजमेंट एंड लीडरशिप में प्रबंधन शास्त्र के विभिन्न पहलुओं एवं सिद्धांतों को श्री रामचरितमानस के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है । के सिद्धांतों को श्री रामचरित मध्य मानस के माध्यम से श्री रतन ने इस अवसर पर संस्था के उज्जवल भविष्य के लिए कामना की।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष राजीव आहूजा ने श्री सुरेश चन्द्र तिवारी, श्री अमित त्रिपाठी, बाल फ़िल्म कलाकार आरव शुक्ला, प्रताप सिंह, अमरजीत मिश्रा ,कृष्ण मोहन पाण्डेय, आशीष त्रिवेदी, आशीष कुमार, ऋतुराज सिंह एवं रजनीश तोडरिया आदि सहित सभी उपस्थित जनों का आभार जताया ।
डॉ अनूप अर्पण द्वारा लिखित पुस्तक श्री रामचरितमानस : ए गाइड टू मैनेजमेंट एंड लीडरशिप का विमोचन





