केरल के कोझिकोड में करीपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान लैंडिंग करने के दौरान फिसल गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस से मिली जानकारी के अनुसार दुबई से आ रहे इस विमान में पायलट और क्रू मेंबर समेत 184 यात्री सवार थे। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। विमान में सवार यात्रियों में 128 पुरुष, 46 महिलाएं और 10 बच्चे थे।
मलप्पुरम पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है और 160 लोग घायल हुए हैं। हादसे में 15 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस संबंध में केरल मुख्यमंत्री से बात करी, वह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह घटना पर दुख व्यक्त करा, वही नागरिक उड्डयन मंत्री ने ट्वीट करते वह इस घटना की जांच के संकेत दिए हैं।