उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि दुनिया भर में जहां-जहां आधुनिक लोकतंत्र पनपा है, वहां मीडिया की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रही है। मीडिया ने हमेशा लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ के रूप में काम किया है।
उन्होंने यह बातें गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में कहीं। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और पत्रकार बंधुओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। ¹





