Home / उत्तर प्रदेश / अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में होली मनाने की अनुमति पर विराम लगाते हुए बोली इंग्लिश प्रोफेसर विभा शर्मा

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में होली मनाने की अनुमति पर विराम लगाते हुए बोली इंग्लिश प्रोफेसर विभा शर्मा

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में होली की अनुमति पर राजनीति को विराम लगाने के लिए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की इंग्लिश प्रोफेसर विभा शर्मा ने एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इसी यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त की है और यहां हमेशा से ही छात्र, शिक्षक और स्टाफ को होली और अन्य त्योहारों को परंपरागत तरीके से मनाने की अनुमति रही है।

प्रोफेसर विभा शर्मा ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में त्योहारों को मनाने की एक सुंदर व्यवस्था रही है और कभी किसी को कोई भी त्यौहार मनाने पर रोक नहीं गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यूनिवर्सिटी में सभी धर्मों के छात्रों को एक साथ मिलकर त्योहार मनाने का अवसर मिलता है, जो कि एक बहुत ही सकारात्मक और एकता को बढ़ावा देने वाली बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *