Home / राम जन्मभूमि पुनर्निर्माण के लिए सभी राम भक्तों को बधाई । वसीम रिजवी

राम जन्मभूमि पुनर्निर्माण के लिए सभी राम भक्तों को बधाई । वसीम रिजवी

Spread the love

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने आज एक वीडियो जारी करके अपने बयान में अयोध्या में राम जन्मभूमि शिलान्यास कार्यक्रम के लिए सभी राम भक्तों को बधाई दी है। उन्होंने राम जन्मभूमि निर्माण में शहीद हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए भी दुआ की।
उन्होंने कहा कि मुगल शासकों द्वारा किए गए अन्याय और जुल्म के पहले अध्याय का आज खात्मा हो गया।
वसीम रिजवी ने कहा कि आज राम जन्मभूमि शिलान्यास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने भाग लेकर पूरी दुनिया को यह संदेश दे दिया है कि राममंदिर निर्माण के साथ-साथ आज रामराज्य भी स्थापित हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *