Home / सड़क दुर्घटना में मौके पर हुई मौत –

सड़क दुर्घटना में मौके पर हुई मौत –

रामनगर – काम के सिलसिले में रामनगर से लखनऊ जाते समय बिंदौरा नहर के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, प्राप्त विवरण के अनुसार ग्राम बुढ़वल थाना रामनगर जनपद बाराबंकी के निवासी मनोज विश्वकर्मा अपने पिता सियाराम विश्वकर्मा के साथ काम के लिए लखनऊ जा रहे थे ।

रास्ते में बिंदौरा नहर के पास बाराबंकी की ओर से आ रही रोडवेज बस से जोरदार टक्कर हुई। जिसके चलते मनोज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। और सियाराम को ट्रामा सेंटर बाराबंकी ले जाया गया जिन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *