Home / अन्य राज्य / मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ऊर्जा ऑडिटोरियम में कृषि विभाग द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में भाग लिया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ऊर्जा ऑडिटोरियम में कृषि विभाग द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में भाग लिया।

Spread the love

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ऊर्जा ऑडिटोरियम में कृषि विभाग द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर 154 अनुमंडल कृषि पदाधिकारियों और 853 प्रखंड कृषि पदाधिकारियों सहित कुल 1007 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया, जिनमें 397 महिला पदाधिकारी शामिल हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *