Home / उत्तर प्रदेश / बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के अपमान पर अमित शाह माफी मांगे ,सपा का उप्र के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन एवं विज्ञापन

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के अपमान पर अमित शाह माफी मांगे ,सपा का उप्र के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन एवं विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में पूरे उत्तर प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा, जिसमें अमित शाह से माफी मांगने और उनके इस्तीफे की मांग की गई।

लखनऊ में, पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा, जिसमें मोहलनलालगंज से सांसद आरके चौधरी, विधायक रविदास मेहरोत्रा, अरमान खान, महानगर अध्यक्ष फाकिर सिद्दीकी सहित कई अन्य नेता शामिल थे।

 

इसके अलावा, लखनऊ उच्च न्यायालय इलाहाबाद के अधिवक्ताओं ने भी अमित शाह के बयान के विरोध में प्रदर्शन किया और उनसे माफी मांगने की मांग की। समाजवादी अधिवक्ता सभा ने भी लखनऊ अवध बार लाइब्रेरी हॉल में मौन प्रदर्शन किया और संविधान की शपथ ली।

लखनऊ हजरतगंज अंबेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन कर रही महिला नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके अलावा, लखनऊ में केकेसी महाविद्यालय पर समाजवादी छात्र सभा ने अमित शाह का पुतला दहन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *