Home / राजस्थान में लोकतंत्र की बहाली के लिए राजभवन पर धरना देते अजय कुमार लल्लू, पी0 एल0 पुनिया, राकेश सचान, मनोज यादव सहित सैंकड़ो कांग्रेसी गिरफ्तार

राजस्थान में लोकतंत्र की बहाली के लिए राजभवन पर धरना देते अजय कुमार लल्लू, पी0 एल0 पुनिया, राकेश सचान, मनोज यादव सहित सैंकड़ो कांग्रेसी गिरफ्तार

Spread the love
लखनऊ, 27 जुलाई।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजस्थान में लोकतंत्र की बहाली के लिए व देश भर में चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने के सवाल पर राजभवन पर धरना दे रहे प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू, सांसद श्री पी0 एल0 पुनिया, पार्टी महासचिव श्री राकेश सचान, श्री मनोज यादव समेत सैकड़ों लोगो की गिरफ्तारी की कड़े स्वर में निंदा करते हुए इसे योगी सरकार की तानाशाही पूर्ण रवैया करार दिया।

प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने कहा कि राजस्थान में जिस तरह से एक चुनी हुई बहुमत वाली सरकार को अस्थिर कर गिराने की प्रक्रिया चल रही है वो लोकतंत्र के लिए बेहद घातक है। केंद्र की भाजपा सरकार पूरे देश मे लोकतंत्र की हत्या पर उतारू है।

प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने कहा कि मध्यप्रदेश सहित गोवा, कर्नाटक में पूर्व में ऐसा हो चुका है । सत्ता पिपासु भाजपा ने महाराष्ट्र में आनन फानन में सभी संसदीय परंपरा को ताक पर रख कर अलसुबह 6 बजे शपथ दिलाने का काम पूर्व में किया था, पर वहां उनका दांव उलटा पड़ा। आज वही सब फिर राजस्थान में दोहराने की प्रक्रिया चल रही है।

प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने आगे कहा कि भाजपा इस देश की स्वस्थ संसदीय परंपराओं का भी निर्वाहन नही कर रही है। संसदीय परंपराओं का गला घोंटा जा रहा है। जो इस देश के लोकतंत्र के लिए बेहद घातक है।

राज्यसभा सदस्य श्री पी0एल0 पुनिया ने कहा कि राजस्थान में जो हो रहा है वह बेहद निंदनीय है । भारतीय जनता पार्टी बहुमत देश की चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने के आपराधिक कृत्य में लिप्त है। यह देश की जनता और उसके मत का अपमान है।

कांग्रेस महासचिव श्री राकेश सचान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस कदर सत्ता के नशे में चूर है की उसे इस देश की समृद्धशाली और गौरवमयी संसदीय परंपराओं की हत्या करने पर तुली है। कई सरकारें आई गयी पर ऐसा कभी नही हुआ।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये कांग्रेसजनों में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल, पूर्व विधायक श्री राम सिंह पटेल, श्रीमती शबाना खण्डेलवाल, श्री मुकेश सिंह चैहान, श्री बृजेन्द्र कुमार सिंह, डा0 उमा शंकर पाण्डेय, डा0 जियाराम वर्मा, श्री वेद प्रकाश त्रिपाठी, श्री राजेश सिंह काली, श्री अरशी रजा, श्रीमती रफत फातिमा, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्री पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, श्री प्रदीप कनौजिया, श्री सुनील राय, डा0 शहजाद आलम, श्री आर0बी0 सिंह, श्री योगेश्वर सिंह, श्री प्रभाकर मिश्रा, श्री शाहिद अली, शिप्रा अवस्थी, श्रीमती राशिदा खातून, श्री अमित मिश्रा, श्री प्रभात गुप्ता, श्री अतीकुर्रहमान, श्री सिकन्दर अली, श्री इरफान शेख, मो0 तारिक सहित सैंकड़ों लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *