Home / चीनी हमारे इलाके में घुसे, खौल रहा है मेरा खून, सच बोलूंगा भले ही पूरी तरह बर्बाद हो जाए राजनीतिक करियर: राहुल गांधी

चीनी हमारे इलाके में घुसे, खौल रहा है मेरा खून, सच बोलूंगा भले ही पूरी तरह बर्बाद हो जाए राजनीतिक करियर: राहुल गांधी

Spread the love

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार भी कहा है कि चीनी हमारे इलाके में घुस आए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह उन्हें परेशान करता है और खून खौल रहा है। राहुल गांधी ने सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगते हुए कहा कि वह सच बोलते रहेंगे, भले ही इसकी वजह से उनका राजनीतिक करियर बर्बाद हो जाए।

सोमवार को ट्वीटर पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए राहुल गांधी ने यह बातें कहीं। इसमें उनसे सवाल किया जाता है कि उन लोगों के बारे में आपका क्या ख्याल है जो कहते हैं कि प्रधानमंत्री से चीन पर आपके सवाल, भारत को कमजोर कर रहे हैं? राहुल गांधी कहते हैं कि उनकी पहली प्राथमिकता यह देश और जनता है। राहुल ने कहा, ”यह बात एकदम साफ है कि चीनी हमारे इलाके में घुस आए हैं। यह बात मुझे परेशान करती है। इससे मेरा खून खौलने लगता है कि कैसे एक दूसरा देश हमारे इलाके में घुस आया?”

राहुल आगे कहते हैं,”आप एक राजनीतिज्ञ के तौर पर चाहते हैं कि मैं चुप रहूं और अपने लोगों से झूठ बोलूं, जबकि मैं निश्चित रूप से जान गया हूं, मैंने उपग्रह की तस्वीरें देखी हैं, मैंने पूर्व सैन्यकर्मियों से बातकी है, अगर आप चाहते हैं कि मैं झूठ बोलूं, कि चीनी इस देश में नहीं घुसे हैं, मैं झूठ नहीं बोलने वाला, स्पष्ट कर दूं मैं ऐसा नहीं करने वाला। मैं चिंता नहीं करता। चाहे मेरा करियर डूब जाए। लेकिन मैं झूठ नहीं बोल सकता।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *