Home / उत्तर प्रदेश / सपा सांसद श्रीमती डिंपल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने पीडीए का हक छीना है।

सपा सांसद श्रीमती डिंपल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने पीडीए का हक छीना है।

Spread the love

 दिनांकः07.11.2024
समाजवादी पार्टी की मैनपुरी की सांसद श्रीमती डिंपल यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी नफरत और भेदभाव की राजनीति करती है। भाजपा समाज को बांटने और भड़काने का काम करती है। केंद्र की 10 साल और प्रदेश की 8 साल की भाजपा सरकार ने हर वर्ग को धोखा दिया है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। किसानों को डीएपी और अन्य खाद नहीं मिल रही है। नौजवानों को नौकरी रोजगार नहीं मिल रहा है।
करहल में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्री तेज प्रताप यादव के समर्थन में आयोजित सभा के बाद मीडिया से बात करते हुए श्रीमती डिंपल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने पीडीए का हक छीना है। पीडीए भाजपा के धोखे को समझ चुका है। करहल में समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी। भाजपा सरकार में अन्याय अत्याचार, महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा की नफरत की राजनीति के खिलाफ हर वर्ग एकजुट होकर उसे हराने का काम करेगा।
बदायूं लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री आदित्य यादव ने चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए श्री तेज प्रताप यादव को भारी मतों से जिताने की अपील की।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *