हैदराबाद के आबिद इलाके में रविवार को एक पटाखे की दुकान में धमाके के साथ भीषण आग लग गई।
सोशल मीडिया और न्यूज़ चैनल के माध्यम से खबरों है के अनुसार, इस घटना में दुकान के अंदर रखा लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो गया, साथ ही दुकान के बाहर खड़े कई वाहन भी जलकर खाक हो गए। आग उस समय लगी जब दुकान में पटाखे रखे जा रहे थे। एक महिला को मामूली चोटें आई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु की भी समाचार मिल रहे हैं




