Home / मुख्यमंत्री ने दी नागपंचमी के पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दी नागपंचमी के पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

Spread the love

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागपंचमी के पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि हमारी संस्कृति में जीव-जंतु, वृक्ष-वनस्पति आदि के साथ आत्मीय संबंध जोड़ने की समृद्ध परंपरा है। नागपंचमी का पर्व प्रकृति के साथ हमारे इस जुड़ाव का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत नागपंचमी के अवसर पर सभी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान घर पर रह कर ही करें। किसी भी प्रकार का सार्वजनिक आयोजन न करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *