Home / उत्तर प्रदेश / बहराइच धार्मिक जुलूस मे हिंसा के दौरान मृतक के परिजन मुख्यमंत्री से मिले,पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दोनों आरोपियों को एनकाउंटर के बाद किया गिरफ्तार

बहराइच धार्मिक जुलूस मे हिंसा के दौरान मृतक के परिजन मुख्यमंत्री से मिले,पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दोनों आरोपियों को एनकाउंटर के बाद किया गिरफ्तार

Spread the love

बहराइच दशहरे के जुलूस में हुई हिंसा मैं गोपाल मिश्रा हत्या के बाद स्वर्गीय गोपाल मिश्रा के परिजनों ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर श्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर न्याय की गुहार लगाई तेरी जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया ताकि जल्द से जल्द दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी इसी संदर्भ में आज बहराइच पुलिस ने मृतक के आरोपी को एनकाउंटर कर गिरफ्तार कर लिया है

पुलिस की.गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए। घायलों कोपुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे।

बहराइच पुलिस ने हिंसा के आरोपियों को नानपारा में एनकाउंटर किया। जिसमें दो आरोपियों को गोली लगी है। गोली लगने से सरफराज और फहीम घायल हो गए हैं। उनके पैरों में गोली लगी है। घायलों को नानपारा सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

एनकाउंटर पर बहन ने सवाल उठाए हैं।
उधर, मेडिकल कालेज की सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस और पीएसी तैनात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *