नेशनल कॉन्फ्रेंस संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के बेटे उमर अब्दुल्ला ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है.उन्हें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.उमर अब्दुल्ला केंद्र शासित राज्य जम्मू कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री हैं. नेशनल कॉन्फ्रेंस की गठबंधन सहयोगी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रियंका गांधी राहुल गांधी शपथ ग्रहण में शामिल हुए लेकिन, कांग्रेस उमर की सरकार को बाहर से समर्थन दे रही है. उमर अब्दुल्ला के साथ पांच और मंत्रियों ने शपथ ली है.नौशेरा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना को हराने वाले सुरेंद्र कुमार चौधरी को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है. इस तरह से नेशनल कॉन्फ्रेंस ने हिंदू-मुस्लिम के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है. उमर अब्दुल्ला ने ऐसे समय मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है, इस शपथ ग्रहण समारोह में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद थे
उमर अब्दुल्ला जम्मू एंड कश्मीर के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री की सुरेंद्र कुमार चौधरी ने ली शपथ





