हरियाणा के कल मुख्यमंत्री की शपथ लेने वाले नायब सिंह सैनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा
हरियाणा हरि प्रकृति और परमात्मा का प्रदेश है।
मेरा सौभाग्य है कि सर्वसम्मति से मुझे भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया है और हमें सेवक बनकर अपने 2.80 करोड़ परिवार-जनों की सेवा का अवसर मिल रहा है।
आज हम सब का सौभाग्य है दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता और देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi जी का मार्गदर्शन और नेतृत्व हमारे पास है।
एक बार फिर डबल इंजन की सरकार में हरियाणा को कैसे नॉन-स्टॉप अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित किया जाए इस मिशन के लिए काम करना है।
हम सभी कार्यकर्ता इस प्रक्रिया के साथ,सेवा के इस मिशन के साथ जुड़कर खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं।
आज एक बार फिर जब पार्टी ने मुझे अवसर दिया है तो यहां पर केन्द्रीय पर्यवेक्षक के रूप में पधारे देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री Amit Shah जी, मध्यप्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav जी और केंद्रीय मंत्री श्री Manohar Lal जी एवं राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं और हर हरियाणवी परिवार-जन को मैं ये भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हमारी सरकार सेवा,सुशासन,सामानता और गरीब कल्याण के लिए समर्पित होकर काम करेगी।




