Home / अन्य राज्य / मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हिंदी दिवस की शुभकामनाएं,हिंदी सबको एक सूत्र में बनती

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हिंदी दिवस की शुभकामनाएं,हिंदी सबको एक सूत्र में बनती

Spread the love

पटना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज हिन्दी दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। भारत विविधताओं का देश है, जहां अनेक भाषाएं बोली जाती हैं। हिन्दी देश में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। हिन्दी भाषा देश के सभी लोगों को एकता के सूत्र में बांधती है। देश को एक रखने में हिन्दी का बहुत बड़ा योगदान है। हिन्दी हमारी राष्ट्रीय अस्मिता की पहचान तथा जनमानस की अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम है। मैं राजभाषा हिन्दी के चतुर्दिक विकास की कामना करता हूं। बिहार में राजभाषा के रूप में हिन्दी सरकारी कामकाज की भाषा है। अपने कामकाज में हिन्दी को ही माध्यम के रूप में अपनायें तथा गर्व एवं सम्मान के साथ हिन्दी को सीखें, समझें एवं प्रयोग में लायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *