Home / अन्य राज्य / बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अंतर्राष्ट्रीय जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डे पहुंचकर किया निरीक्षण

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अंतर्राष्ट्रीय जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डे पहुंचकर किया निरीक्षण

Spread the love

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना स्थित जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माणाधीन टर्मिनल का निरीक्षण किया और बचे हुए कार्य को जल्दी पूरा करने का निर्देश दिया। पटना एयरपोर्ट पर और बेहतर सुविधाओं के लिए विस्तारीकरण के तहत जरूरी कार्य किए जा रहे हैं। हवाई अड्डे से कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने का निर्देश दिया है ताकि कम-से-कम समय में लोग यहां पहुंच सकें।

हवाई अड्डे को पटना मेट्रो परियोजना से भी जोड़े जाने की योजना बनाकर कार्रवाई करने को कहा है। बिहटा हवाई अड्डे के रनवे के विस्तार हेतु भू-अर्जन कार्य को तेजी से पूर्ण करने निर्देश दिया है ताकि इसे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में विकसित किया जा सके।

राज्य सरकार का यह प्रयास है कि राज्य के किसी भी हिस्से से अधिकतम 200 कि०मी० के अंदर हवाई अड्डे की व्यवस्था हो जाए ताकि आम जन को सहूलियत हो सके तथा राज्य के किसानों एवं उद्यमियों के उत्पाद देश के अन्य हिस्सों एवं विदेशों में सुगमतापूर्वक पहुंच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *