वक़्फ़ संशोधन बिल 2024 क़ौम से संबंधित कुछ बिंदु जॉइंट पार्लियामेंट कमेटी (jpc) रिपोर्ट में आप द्वारा शामिल किया जा सकता है jpc वेबसाइट पर पोस्ट क्रेटा की रिपोर्ट जोड़ा जाये,
वैसे तो समय-समय पर वक़्फ़ कानून में संशोधन होते रहे हैं,
लेकिन क़ौम और गरीब लोगों को लेकर कुछ नए कानून की अत्यधिक आवश्यकता, जैसे
1, वक़्फ़ चेयरमैन,सदस्य और मुतावल्ली नामित करने से पहले उसका
1,चरित्र प्रमाण पत्र,
2,हैसियत प्रमाण पत्र,
3,आय प्रमाण पत्र,
4 शिक्षा,
5,व्यवसाय,
कि घोषित करनी अनिवार्य होगा,
ऐसे लोगों को वक़्फ़ के किसी भी पद पर नामित नहीं किया जाए,
जिस पर आपराधिक मुकदमे या 420-धोखाधड़ी के मुकदमे न्यायालय में विचाराधीन हों,
नामित होने वाले व्यक्ति की शैक्षिक योग्यता कम से कम पोस्ट ग्रेजुएट.हो ,
2, वक़्फ़ अल्लऔलाद को छोड़कर नामित होने वाला मुतावल्ली उस शहर का मूल निवासी हो
3, वक़्फ़ अल्लऔलाद को छोड़कर एक व्यक्ति एक जगह का ही मुतावली बन सकता है,
4, वक़्फ़ करता ने अगर क़ब्रस्तान,इमामबाड़े,दरगाह के लिएअपनी संपत्ति वक़्फ़ की है तो उसका नेचर नहीं बदला जाएगा
उस संपत्ति पर दुकान मकान या किसी भी तरीके का व्यवसाय के लिए संपत्ति नहीं दी जाएगी,
जो पूर्व में दिए गए होंगे उनको तत्काल प्रभाव से कैंसिल कर हटाया जाएगा,
5,वक़्फ़ कब्रिस्तान पर वक़्फ़ बोर्ड दुवारा कब्रो के रेट तय किए जाएं, जिससे अवैध वसूली बंद हो,
6, गरीब व्यक्ति के लिए वक़्फ़ कब्रिस्तान में क़ब्र की खुदाई,कफ़न, पठरे आदि सामग्री वक़्फ़ बोर्ड की ओर से निशुल्क दी जाएगी,
7, क़ब्रस्तान ,दरगाह,मज़ार पर प्राप्त होने वाला पैसा नेट बैंकिंग के मध्यम से लिया जाएगा,अगर कैश लिया गया तो उसकी पक्की रसीद देना होगी,
8, दरगाह,मजार पर श्रद्धालु द्वारा चंदा पेटी में जमा होने वाला पैसा क्षेत्र के कम से कम 10 लोगों के सामने चंदा पेटी खोली जाएगी और पूरा पैसा गिन जाने की वीडियो ग्राफी की जाएगी,
ताकि पैसा चोरी ना हो, उस आने वाले पैसे का पूर्ण विवरण वक़्फ़ की साइट पर दिया जाएगा,
9, उस पैसे से कब्रिस्तान, दरगाह,मज़ार के विकास कार्य व गरीब,मोहताज, यतीमो के उत्थान व शिक्षा प्राप्त कर रहे आर्थिक रूप से कमज़ोर युवाओं की फीस के रूप में उस संस्थान में जमा किया जाए, जहां युवा शिक्षा प्राप्त कर रहा है,
10, चांदे का पैसा या किसी भी तरीके का लाभ अगर नामित व्यक्ति ने अपने या अपने खूनी रिश्तेदार पर खर्च किया तो व अपराध की श्रेणी में आएगा व उस पर कानूनी कार्रवाई होगी, साबित होने पर उसको तत्काल प्रभाव से हटाया जाएगा, निर्धारित कानूनी सजा दी जाएगी
11, कब्रिस्तान,कर्बला दरगाह,मज़ार पर होने वाला नया निर्माण व रिपेयरिंग का कार्य के लिए जर्नल टेंडर की प्रतिक्रिया अपनाई जाए, जिससे काम अच्छा-मज़बूत और सस्ता हो,
12, वक़्फ़ अल्लऔलाद कब्रिस्तान,इमामबाड़ा दरगाह संपत्ति को छोड़कर.
वक़्फ़ की खाली पड़ी ज़मीन पर शिक्षा,उच्च शिक्षा, अस्पताल,मेडिकल कॉलेज वक़्फ़ खोल कर संचालन करें और क़ौम के बच्चों,युवाओं को 40% दाखले में आरक्षण दिया जाए,
अगर वक़्फ़ बोर्ड ऐसे संस्थान बनाने, और उसका संचालन करने में असमर्थ हो तो ख़ाली पड़ी ज़मीन पर क़ौम के लोगों को ओपन टेंडर के माध्यम से किराए पर दिया जाए,जिससे क़ौम का उत्थान हो सके,
13.वक़्फ़ बोर्ड क़ौम के शिक्षित, तकनीकी शिक्षा प्राप्त किये युवाओं को रोज़गार से लगाने के लिए बहुत कम रेट ऑफ इंटरेस्ट पर लोन देने की स्कीम आरंभ की जाए ताकी क़ौम के बच्चे रोज़गार से लगा सकें,
14,क़ौम के शिक्षित युवा, तकनीकी शिक्षा प्राप्त, युवाओं को विदेश में रोजगार दिलाने का मध्य बनाए, ताकि क़ौम के युवाओं के साथ विदेश में किसी भी प्रकार का छल ना हो सके,और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो
कृपया करके इसको जॉइंट पार्लियामेंट कमेटी jpc की वेबसाइट jpcwaqfiss@sansad, nicinपर जरूर पोस्ट करें ताकि वक़्फ़ संपत्ति उससे होने वाली आमदनी को बचाया जाए, साथ ही साथ क़ौम के शिक्षित बेरोजगार व तकनीकी बेरोजगारों को रोज़गार से लगाया जाए, शिक्षा प्राप्त कर रहे आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों एवं युवाओं की फीस जमा करके उनको शिक्षित एवं रोजगार से लगाया जाए
जय हिंद,जय भारत
फ्रीलांसर
शाबू ज़ैदी
7617032786





