Home / अन्य राज्य / बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कई परियोजना का किया उद्घाटन काटा रिबन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कई परियोजना का किया उद्घाटन काटा रिबन

Spread the love

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज रोहतास जिले के डिहरी ऑन सोन स्थित एनीकट में जल-जीवन-हरियाली अभियान अंतर्गत औरंगाबाद, डिहरी एवं सासाराम शहरों के लिए पेयजल आपूर्ति योजना का कार्यारंभ किया। सात निश्चय योजना-2 के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान डिहरी ऑन सोन तथा सासाराम में टेक लैब एवं वर्कशॉप के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। साथ ही रोहतास जिला अंतर्गत थाना भवन एवं आउट हाउस, क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला, विशेषीकृत इकाइयों के लिए संयुक्त भवन का शिलान्यास किया।
जिले के विभिन्न प्रखंडों में सोलर लाइट योजनाओं, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं जीविका ग्राम संगठन भवनों का उद्घाटन किया। साथ ही जिले के विभिन्न प्रखंडों में पुस्तकालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों के जीर्णाद्धार कार्य, बुनियादी मध्य विद्यालय बस्तीपुर, भैंसहा, डिहरी का निर्माण कार्य एवं जिले के विभिन्न ग्राम पंचायत खेल मैदान योजनाओं का शिलान्यास भी किया। इसके अतिरिक्त विभिन्न विकास योजनाओं के अंतर्गत लाभुकों से मुलाकात भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *