Home / उत्तर प्रदेश / सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर सदस्यता कार्यक्रम की हुई शुरुआत

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर सदस्यता कार्यक्रम की हुई शुरुआत

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के युवा संगठनों द्वारा प्रदेशव्यापी छात्र, नौजवान पीडीए जागरूकता अभियान आयोजित किए जा रहे हैं।
बांदा में नरैनी विधानसभा क्षेत्र में पीडीए छात्र नौजवान सदस्यता अभियान के तहत मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारी अमित यादव एवं रुद्रप्रताप के नेतृत्व में नौगवां तथा बीहर पुरवा में समाजवादी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर दर्जनों लोगों ने सदस्यता ग्रहण की।
प्रयागराज में संविधान मान स्तंभ सम्मान समारोह का कार्यक्रम श्री मंडप गेस्ट हाउस उरुवा ब्लाक मेजा विधानसभा यमुनापार प्रयागराज में मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी डॉक्टर मानसिंह यादव विशिष्ट अतिथि विधायक श्री संदीप पटेल, समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष
श्री चंद्रशेखर चौधरी, जिलाध्यक्ष पप्पू लाल निषाद, पूर्व प्रत्याशी लोकसभा अमरनाथ मौर्या कार्यक्रम में शामिल रहे।
संविधान मान स्तम्भ “कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एमएलसी डॉक्टर मानसिंह यादव ने कहा समाजवादी पार्टी संविधान मान स्तंभ की स्थापना करके आरक्षण का अधिकार दिवस मना रही है। वर्तमान समय में देश में कुछ ताकतें संविधान और आरक्षण को कमजोर करना चाहती है, लेकिन समाजवादी पार्टी संविधान और आरक्षण को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। संविधान और आरक्षण को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी हमेशा संघर्ष करती रहेगी।
श्री चंद्रशेखर चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार निजीकरण करके, नौकरियों में आरक्षण का अमल न करके इसे समाप्त कर रही है। यह सरकार युवाओं को नौकरियां सिर्फ इसलिए नहीं दे रही है जिससे कहीं आरक्षण न देना पड़ जाए और दलित, पिछड़े, वंचितों को उनका हक न मिल पाए। समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है।
श्री संदीप पटेल विधायक मेजा ने कहा कि संविधान और आरक्षण खत्म करने का खतरा अभी टला नहीं है। जनता के संकल्पित प्रयास से संविधान विरोधियों को मात देने का सिलसिला रूकने वाला नहीं। हम सब लामबंद होकर नफरत का खेल खेलने वालों को सफल नहीं होने देंगे। श्री पप्पू लाल निषाद ज़िला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी यमुनापार प्रयागराज ने कहा भारतीय संविधान को जाने, पहचाने और समझे। संविधान ही से मान है, सम्मान है, स्वाभिमान है, रोजगार है, अधिकार है, राजनीति भागीदारी का आधार है ,संविधान से ही सुरक्षा है।
इस कार्यक्रम मे विजय राज सिंह यादव, मो० नियाज़, रणजीत सोनकर, जयसिंह भारती, जगदीश सिंह यादव, राममिलन यादव, मंगला पाल, रामनिरंजन विष्वकर्मा, अनिल कुमार यादव, भागीरथी कुशवाहा, संगमलाल भारती, गीता पासी, नितेश तिवारी, मनीष भारती, राहुल भारती, नवदीप यादव, संगमलाल प्रजापति, समरबहादुर बिंद, साहिल राव सरकार, ज्ञानेन्द्र गौतम, विवेकानंद साहू, हृदेश अनुरागी, अक्षय यादव, हिमांशु यादव आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
वाराणसी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य रूप से पीपल, बरगद अशोक के वृक्ष, नीम हमारे पर्यावरण को बचाएंगे। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाज विज्ञान संकाय और भारत माता मंदिर में पीडीए वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष राहुल सोनकर, अभिषेक मिश्रा आरडी युवजन सभा, आयुष यादव महानगर अध्यक्ष, अब्दुल कलाम कुरैशी महानगर अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, अमरनाथ यादव आईटी छात्र सभा, राज सिंह यादव राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा, जितेंद्र सिंह यादव, शिवम भक्ति, दिव्य प्रकाश, आशुतोष तिवारी आशु प्रदेश सचिव, अभिषेक यादव इकाई अध्यक्ष, सागर शर्मा, रवि सेठ, अमित सिंह आयुष यादव, राज यादव, अतुल यादव, राजू गुप्ता, रक्षित गुप्ता, आदि लोग उपस्थित रहे।
कुशीनगर में समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष राम लखन यादव के नेतृत्व में छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने उदित नारायण डिग्री कॉलेज के प्रांगण में पीडीए पौधारोपण कर हरियाली का संकल्प लिया गया। छात्र, छात्राओं और जनता के बीच में पर्चा वितरण कार्यक्रम में समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष राम लखन यादव ने कहा कि देश में जबसे भाजपा की सरकार आई है छात्रों, नौजवानों के हकों को छीना जा रहा है भाजपा सरकार गरीब, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, छात्रों के साथ अन्याय कर रही है, इस मौके पर धनेश यादव, अंकुश गुप्ता, राज गुप्ता, सहीम अख्तर, ईष्वर यादव, हरेंद्र, मुन्ना, साकिब, अमन कुशवाहा, ललित यादव, सोनू यादव, संदीप पाल यादव, सरफराज अंसारी षामिल रहे।
मिर्जापुर में युवा संगठनों द्वारा छात्र नौजवान पीडीए जागरूकता अभियान के दौरान जीडी बिन्नानी कालेज व केबी कालेज में सदस्यता अभियान व पीडीए वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान संकल्प पत्र भी भरवाया गया। इस मौके पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष कौशिक कन्नौजिया ने पार्टी की नीतियों और आगामी मझवां विधानसभा उपचुनाव पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष अतीक खान, छात्र सभा जिलाध्यक्ष श्यामअचल यादव, समाजवादी लोहिया वाहिनी के महासचिव सूरज यादव, उपाध्यक्ष शुभम यादव, जिला सचिव प्रदीप कुमार वर्मा, संध्या देवी, रेखा देवी, अमरजीत यादव, अनुपम बिन्द, अरविन्द पाल, सत्यम बिन्द, अनीता सिंह, सुनीता देवी, अन्तिमा, सतीश पाल, अशोक सिंह मुन्ना आदि मौजूद रहे।
बलिया में छात्र नौजवान पीडीए जागरूकता पौधारोपण एवं पर्चा वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत टीडी महाविद्यालय एवं कुंवर सिंह महाविद्यालय में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी बलिया इंजीनियर अभिषेक यादव थे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष रोहित चौबे मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष जलालुद्दीन जेडी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष गुड्डू यादव युवा वरिष्ठ नेता बीरा खान अप्पू पाल जिला सचिव छात्र सभा निशांत वर्मा यूथ ब्रिगेड के विधानसभा अध्यक्ष राजा यादव साजिद कमल एवं समस्त लोग उपस्थित रहे।
बहराइच सदर के किसान महाविद्यालय में समाजवादी पार्टी फ्रंटल संगठन द्वारा छात्र नौजवान पीडीए जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया गया में नीम, पीपल, बरगद का वृक्ष लगाया गया। कॉलेज के प्रबंध समिति के सचिव पूर्व प्राचार्य डॉ मेजर एस पी सिंह को पीपल का वृक्ष भेंट किया गया। महाविद्यालय में मौजूद छात्रो को सपा सरकार के दौरान छात्र हित में किये गये कार्यों को बताकर जागरूक किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी राज साहनी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राजवीर यादव राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी तथा आयोजक लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष बहराइच नंदेष्वर नंद यादव रहे ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी अब्दुल जिशान और प्रदेश उपाध्यक्ष युवजन सभा शैलेश सिंह शैलू लोहिया वाहिनी ज़िला उपाध्यक्ष मयंक मिश्रा, रितेश यादव, इकाई अध्यक्ष अमरदीप यादव, शक्ति सिंह, करण भास्कर, शैलेंद्र, प्रायांशु मिश्रा, रिंकु सिंह सहित आदि तमाम सैकड़ांे छात्र नौजवान मौजूद रहें।
मुज़फ्फरनगर में मुझेड़ा-सादात में मुज़फ्फरनगर से मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव अजीम जैदी द्वारा अपने गांव में “छात्र-नौजवान पीडीए जागरूकता व सदस्यता अभियान में आस-पास के कई गांवों सहित मीरापुर तक से सेकड़ों की संख्या में साथीगण उपस्थित हुए उक्त बैठक में मुख्य अतिथि समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फहाद व विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी से विधानपरिषद प्रत्याशी रहे गौरव जैन मौजूद रहे। समाजवादी युवजन सभा से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुहेल अबरार, राष्ट्रीय प्रवक्ता सर्वेश त्रिपाठी, राष्ट्रीय सचिव कोमल गुर्जर, शहजाद चौधरी, राशिद अली, राष्ट्रीय सदस्य सचिन पाल षामिल रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मीरापुर से पूर्व चेयरमैन कमर अब्बास जैदी व संचालन समाजवादी युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज अंसारी ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मो.फहाद ने कहा कि आज भाजपा सरकार अघोषित तानाशाह की तरह कार्य कर रही है। इस सरकार में न नौजवानों का भविष्य सुरक्षित बचा है और पीडीए के लोगो पर लगातार अन्याय किया जा रहा है जिसका जवाब प्रदेश की जनता पहले उपचुनाव में फिर 2027 के विधानसभा चुनाव में देगी। विधानपरिषद प्रत्याशी रहे गौरव जैन ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज हर वर्ग भाजपा सरकार में परेशान है नौजवान, छात्र, व्यापारी, किसान व महिलाएं भी उत्पीड़न के विरुद्ध न्याय के लिए त्राहि त्राहि कर रहे है। यह सरकार किसी भी वर्ग के लिये हितकारी नही है।
कार्यक्रम के संयोजक अजीम जैदी ने कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन समाजवादी युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज अंसारी ने किया। वक्ताओं ने बैठक में शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाला,भाजपा के द्वारा चंदा घोटाला, लगातार निर्माण कार्यो के भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई, नौजवानो, छात्रों, किसानों के मुद्दों व महिला सुरक्षा के मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया। कार्यक्रम को मुख्य रूप से सुहेल अबरार, सर्वेश त्रिपाठी, कोमल गुर्जर, शहजाद चौधरी, राशिद अली, लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव सोहेल बाकर, विधानसभा अध्यक्ष सादिक चौहान ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विपिन चौधरी एडवोकेट, साहिल ज़ैदी, ख़लील अंसारी, तनवीर, अली ज़ामिन ज़ैदी, सुहेल बकर, सिराज जैदी, ज़िले प्रधान, अली शेर अंसारी, जिला सचिव इमरान एडवोकेट, विधानसभा उपाध्यक्ष सरफराज कुरैशी, विधानसभा सचिव डॉक्टर शाहिद अंसारी, विधानसभा सेक्टर प्रभारी अदनान सिकंदरपुर, विधानसभा सचिव चौधरी अंसार खेड़ी, विधानसभा सेक्टर प्रभारी जाहिद खान चूड़ीयाला, शायर फिदाया, सिकंदर पूरी आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
सीतापुर में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनीस राजा की अध्यक्षता में श्रीमती दुलारी राधेश्याम पीजी कॉलेज जलालपुर में छात्र नौजवान पीडीए वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया एवं सदस्यता अभियान कार्यक्रम किया गया। सिधौली विधानसभा में आज मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा की अध्यक्षता में छात्र नौजवान पीडीए जागरुकता सदस्यता अभियान कार्यक्रम किया गया जिसमें वीर बहादुर सिंह, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष मेराज अहमद एवं मुकेश यादव जिला अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड एवं शिवम सिंह, प्रदीप पुन्नु, पवन यादव, अनस खान जिला उपाध्याक्ष विधानसभा अध्यक्ष श्री रमेश यादव विधानसभा अध्यक्ष श्री नितेश अवस्थी, सिराज नगर अध्यक्ष, अंबुज कुमार, नवी अहमद, शाहबु खान, आयुष वर्मा, कुलदीप यादव, खालिक, सबी, मौलाना नसीम षामिल रहे।
शाहजहांपुर में मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के पदाधिकारी श्री मनोज यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पप्पू प्रधान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री शरद पाण्डेय राष्ट्रीय सचिव, श्री आकाश निगम राष्ट्रीय सचिव, श्री राजीव यादव राष्ट्रीय सचिव, श्री मुजम्मिल अली राष्ट्रीय सचिव, सपा जिला अध्यक्ष श्री तनवीर खान, पूर्व विधायक श्री रोशन लाल वर्मा, के नेतृत्व में जनपद शाहजहांपुर तिलहर विधानसभा के नगर पंचायत निगोही में सुभद्रा देवी मुलाराम महाविद्यालय हमजापुर निगोही में पीडीए वृक्षारोपण के बाद कॉलेज के छात्रों में पर्चा वितरण किया गया और श्री अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों का प्रचार प्रसार किया गया।
इस मौके पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव आकाश निगम, राष्ट्रीय सचिव, राजीव यादव राष्ट्रीय सचिव, मुजम्मिल अली, राष्ट्रीय सचिव शरद पांडे, नगर पंचायत निगोही के चेयरमैन मनोज वर्मा, सपा तिलहर विधानसभा अध्यक्ष संदीप यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख फिरोज सिंह यादव उर्फ कल्लू, सपा के जिला उपाध्यक्ष ओंकार सिंह, सपा छात्र सभा के जिला अध्यक्ष प्रसून कुमार कनोजिया, सपा युवा नेता शहाब खान, सपा युवज़न सभा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष आकाश यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख सचिन वर्मा, सपा ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सिंह, पवन वर्मा, सर्वेश यादव पिं्रसिपल, महेंद्र राठौर सभासद, प्रभु सिंह कुशवाहा, आरिफ खान, रानू खान, सत्येंद्र कुमार यादव, रवि प्रकाश पांडे आदि मौजूद रहे।
रायबरेली में वृक्षारोपण का कार्यक्रम फिरोज गांधी डिग्री कालेज में डिग्री कालेज के प्रोफेसर डॉ सीलाल के नेतृत्व में हुआ जिसमें जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी फहीम अहमद, लोहिया वाहिनी के विधान सभा अध्यक्ष सदर मोहम्मद कैफ खान नगर अध्यक्ष सचिन सोनकर लोहिया वाहिनी आमिर खान जिला सचिव लोहिया वाहिनी विकास श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी और कालेज के छात्र, नौजवान उपस्थित रहे।
सहारनपुर में छात्र नौजवान पीडीए सदस्यता अभियान के तहत पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा के नेतृत्व में कम्पनी बाग में वृक्षारोपण किया गया और सभी कार्यकर्ताओं से पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया।
विभिन्न प्रजातियों के पौधारोपण किया गया। पार्षद अभिषेक अरोड़ा ने कहा कि नगर विधानसभा में 1000 से अधिक पौधे रोपण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस मौके पर सर्वश्री फैसल सलमानी, जोगिंदर सिंह, विनोद ठकराल टोनी, ऋषभ शर्मा, अमित ठाकुर, आशु शर्मा शंकर, वीरेन ठाकुर आदि लोग शामिल रहे।
समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री एवं प्रदेश सचिव स्वर्गीय श्री सुधाकर कश्यप की श्रद्धांजलि सभा मीणा मल की धर्मशाला में राजन कश्यप महानगर महासचिव समाजवादी पार्टी गाजियाबाद एवं उमेश कश्यप समाजसेवी द्वारा आयोजित की गई।
श्रद्धांजलि सभा में फैसल हुसैन जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी गाजियाबाद, वीरेंद्र यादव महानगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, नवीन कश्यप, सोनवीर कश्यप रिंकू कश्यप पंकज कश्यप अमित कश्यप प्रवेश कश्यप, डॉक्टर नागराज कश्यप विपतराम कश्यप, कमल कश्यप, दीपक कश्यप राकेश कश्यप शशि कश्यप, राहुल कश्यप, गणेश कश्यप, अनुज कश्यप, जसवंत सिंह, रंजीत कश्यप, नरेश कश्यप मोनू कश्यप, सुमित्रा कश्यप, संतोष कश्यप, सुशीला कश्यप, सलोनी कश्यप विक्की कश्यप, नरेंद्र कश्यप, अमित कश्यप सुरेंद्र कश्यप, बुद्ध कश्यप, पंकज कश्यप, काशी कश्यप, काले कश्यप, सोनू कश्यप, सुमित कश्यप, प्रदीप कश्यप, बंटी कश्यप समाज के अलावा फैसल हुसैन जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, वीरेंद्र यादव महानगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, रविंद्र यादव महानगर अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, मनोज पंडित वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मुन्नी पूर्व विधायक पंडित अमरपाल शर्मा पूर्व विधायक अभिषेक गर्ग प्रदेश सचिव विनीत त्यागी जिला अध्यक्ष कांग्रेस महानगर, जिले खान सलमानी महानगर उपाध्यक्ष, सिकन्दर यादव, विक्की ठाकुर महानगर अध्यक्ष युवजन सभा, अंशु ठाकुर जिला अध्यक्ष छात्र सभा, योगेश सिरोही, सौदान गुर्जर आशु अब्बासी, यामीन सलमानी, भूषणसैनी, मोहनलाल सोनी, कृष्णा सोनी, हेमंत सिंह, साजिब सैफी, इमरान रिजवान, राहुल रावत कार्यालय प्रभारी, तस्लीम, काले, भूरा, रोहित पर्चा, गुलशन, कुमार रोहित आदि लोगांे ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *