लखनऊ , 26 जुलाई : पद्म भूषण स्वर्गीय मौलाना कल्बे सादिक की बनाई शैक्षिक और सामाजिक सेवा करने वाली संस्था तौहीदुल मुस्लिमीन ट्रस्ट के तत्वाधान में आज ऐतिहासिक जामा मस्जिद , तहसीन गंज लखनऊ के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के सचिव श्री नजमुल हसन रिज़वी , मौलाना डॉक्टर कल्बे नूरी , श्री नेहाल ज़ैदी , श्री मोहम्मद आलिम , श्री ऐनुल रज़ा , श्री शाहकार Zaidi , श्री शहिद हसन आदि के अलावा यूनिटी स्कूल के बच्चे भी शामिल हुए
ट्रस्ट के सदस्य श्री नेहाल ज़ैदी ने बताया कि ग्लोबल वार्निंग की वजह से तापमान बढ़ रहा है , बारिश कम हो रही है । इस लिए लखनऊ के अलग अलग स्थानों पर पेड़ पौधे लगाए जायेंगे । हर घर में भी पेड़ लगना ज़रूरी हैं । ट्रस्ट पेड़ लगाने के अलावा पेय जल प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहा है और लखनऊ के सरकारी अस्पतालों , मस्जिद , मंदिर के पास कई पेय जल शीतल मशीनें लगाई गई हैं
ज्ञात हो डॉक्टर कल्बे सादिक द्वारा स्थापित ट्रस्ट पूरे प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में अभुतपूर्व योगदान दे





