लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद लखनऊ स्थित अवध शिल्पग्राम में तीन दिवसीय ‘उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2024’ का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने जापान को आम निर्यात करने हेतु कंटेनर्स को फ्लैग ऑफ किया। साथ ही, आम महोत्सव से जुड़ी स्मारिका का विमोचन एवं प्रगतिशील बागवानों को सम्मानित भी किया।
मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह आम महोत्सव किसानों/बागवानों को प्रोत्साहित करने में अत्यंत सहायक बनेगा।





