अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ओल्ड ब्वायज़ एसोसिएशन लखनऊ एवं काइंड हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में काइंड हॉस्पिटल, हरदोई रोड, दुबग्गा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन अमूबा लखनऊ के अध्यक्ष सैयद मुहम्मद शोएब और काइंड हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. शारिक हबीब ने फ़ीता काटकर किया। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए अमूबा लखनऊ की मानद सचिव शहला हक़ ने बताया कि अमूबा साहित्यिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं अन्य राष्ट्रीय सेवाओं में सदैव बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही है और कमजोर वर्गों के प्रति अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटती है। शहला हक़ ने आगे कहा कि शिविर में सौ से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिसमें अधिकांश आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से सम्बंधित थे। इस शिविर में जनरल फिजिशियन डॉ. शारिक हबीब, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दौलत उन्निसा , नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अंसारुल हक़ और डॉ. फुरकान ने मधुमेह, न्यूरोपैथी, नेत्र और स्त्री रोग आदि से संबंधित मुफ्त जांच, सलाह और दवाएं प्रदान कीं। एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य अनवर हबीब अल्वी ने सभी प्रतिभागियों, विशेषकर डॉक्टरों, अस्पताल कर्मचारियों और अन्य सहायकों को धन्यवाद देते हुए उनकी सराहना की। इस मौके पर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. शकील अहमद किदवाई, पूर्व आईजी (सीआरपीएफ) आफताब अहमद खान, डॉ. ज़िया अफ़रोज़ रिज़वी, शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व सीईओ डॉ नसीर हसन, अमूबा कोषाध्यक्ष क़ैस मुजीब, डॉ. शारिक़ अहमद, निसार फातिमा रिज़वी, रफ़त जाफ़री, आमिर जाफ़री आदि मौज थे
अमूबा लखनऊ द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित




