Home / डीजल की कीमत में 25 पैसे की तेजी।

डीजल की कीमत में 25 पैसे की तेजी।

Spread the love

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को एक बार फिर डीजल के भाव बढ़ गए. सरकारी तेल कंपनियों ने डीजल 25 पैसे महंगा कर दिया है. वहीं, पेट्रोल की कीमत में लगातार आठवें दिन स्थिरता बनी हुई है. इससे पहले लगातार 7 दिनों तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था.

देश की राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत 80.78 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है. वहीं, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में डीजल के भाव क्रमश: 79.05, 77.91 75.89 रुपये प्रति लीटर पर हैं. दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का भाव बिना किसी बदलाव के क्रमश: 80.43 रुपये, 82.10 रुपये, 87.19 रुपये और 83.63 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *