झारखंड सरकार के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, JPSC-JSSC परीक्षार्थियों को राहत

रांची। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच हेमंत सोरेन सरकार को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा JPSC और JSSC की परीक्षाओं एवं नियुक्तियों को रद्द करने के फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी है।

अदालत के इस फैसले से रद्दीकरण की कार्रवाई से प्रभावित अभ्यर्थियों को फिलहाल राहत मिली है। कोर्ट ने सरकार के आदेश पर रोक लगाते हुए राज्य सरकार से जवाब भी तलब किया है। 11वीं और 13वीं JPSC परीक्षा से जुड़ी नियुक्तियों के मामले में भी हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत दी है।

गौरतलब है कि भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों के लंबे आंदोलन के बाद झारखंड सरकार ने कई परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रियाओं को रद्द करने का फैसला लिया था। सरकार के इस कदम के बाद चयनित अभ्यर्थियों ने इसका विरोध करते हुए हाईकोर्ट का रुख किया था। अब अदालत के हस्तक्षेप के बाद इस पूरे मामले में सरकार और अभ्यर्थियों के बीच कानूनी लड़ाई आगे बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *