ट्रंप ने की भारत की चुनाव प्रणाली की तारीफ, अमेरिका में सख्त वोटिंग नियमों की वकालत
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव प्रणाली की तारीफ करते हुए अमेरिका में मतदान के नियमों को और सख्त करने की वकालत की है। ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर भारत के चुनावों में पहचान की पुष्टि की व्यवस्था का उल्लेख किया।
ट्रंप के मुताबिक, भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उनकी सरकार से यह जानने में रुचि दिखाई कि अमेरिका में बिना फोटो पहचान-पत्र के चुनाव कैसे कराए जाते हैं।
ट्रंप लंबे समय से अमेरिका में मतदान के दौरान फोटो आईडी अनिवार्य किए जाने की मांग करते रहे हैं। उन्होंने अमेरिका में चुनाव प्रक्रिया को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए ‘सेव अमेरिका एक्ट’ लागू करने की भी वकालत की है।
ट्रंप का कहना है कि चुनाव में मतदाता की पहचान सुनिश्चित करने के लिए कड़े नियम जरूरी हैं। भारत की चुनाव व्यवस्था का उदाहरण देते हुए उन्होंने अमेरिकी चुनाव प्रणाली में भी इसी तरह की सख्ती लागू करने की जरूरत बताई
