Home / प्रियंका ने एक वीडियो संदेश के जरिए पीएम मोदी से पूछे सवाल।

प्रियंका ने एक वीडियो संदेश के जरिए पीएम मोदी से पूछे सवाल।

Spread the love

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भारत-चीन सीमा पर जान गंवाने वाले 20 जवानों को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए हैं. प्रियंका ने एक वीडियो संदेश के जरिए पीएम मोदी से भारतीय-चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प को लेकर सवाल पूछे हैं। प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘हमारी फौज के बहादुर सैनिक देश की अखंडता व देश की रक्षा के लिए शहीद हुए। उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देना है. देश की एक इंच भी जमीन नहीं जाने देंगे.देश सच जानना चाहता है।
प्रियंका गांधी ने अपने वीडियो संदेश में कहा, ‘चीन ने भारत के 20 जवानों की निर्मम हत्या कर दी। हमारे वीर सैनिक निहत्थे शहीद हुए। उनकी शहादत हमारे देश के लिए हुई, हमारी सुरक्षा के लिए हुई। हमारी अखंडता के लिए हुई। उनकी शहादत की पीड़ा को उनके परिजन उम्र भर सहते रहेंगे। यह एक ऐसा दुख है जिसे मैं अपने अनुभव से अच्छी तरह समझती हूं.’ कांग्रेस नेता ने कहा कि देश के नागरिक होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि जवानों के इस बलिदान को व्यर्थ न होने दें। उनकी शहादत का आदर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *