Home / PM मोदी ने लॉन्च किया आत्मनिर्भर UP रोजगार अभियान, बोले- योगी सरकार ने बचाईं कम से कम 85 हजार जानें।

PM मोदी ने लॉन्च किया आत्मनिर्भर UP रोजगार अभियान, बोले- योगी सरकार ने बचाईं कम से कम 85 हजार जानें।

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि जो मेहनत यूपी की सरकार ने की है, हम कह सकते हैं कि एक प्रकार से अब तक कम से कम 85 हजार लोगों का जीवन बचाने में वो कामयाब हुई है। आज अगर हम अपने नागरिकों का जीवन बचा पा रहे हैं, तो ये भी बहुत संतोष की बात है।

आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान का लक्ष्य रोजगार प्रदान करने, स्थानीय स्तर पर उद्यमिता को बढ़ावा देने और रोजगार के मौके उपलब्ध कराने के लिए औद्योगिक संगठनों और अन्य संस्थानों को साथ जोड़ना है। पीएम मोदी ने प्रदेश के छह जिलों के ग्रामीणों से संवाद किया। राज्य के सभी जिलों के ग्रामीण साझा सेवा केन्द्र और कृषि विज्ञान केन्द्रों के जरिए इस अभियान के उद्घाटन के साक्षी बने।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘श्रम की ताकत हम सभी ने महसूस की है। श्रम की इसी शक्ति को आधार बनाकर भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान शुरू किया गया।’

पीएम मोदी ने कहा, ‘लॉकडाउन के दौरान गरीबों को भोजन की दिक्कत न हो, इसके लिए जिस तरह योगी सरकार ने काम किया है वो भी अभूतपूर्व है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत यूपी ने बहुत तेज़ी से गरीबों और गांव लौटे श्रमिक साथियों तक मुफ्त राशन पहुंचाया।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *